➤ फेंगशुई में अंडा माना गया है सौभाग्य का प्रतीक
➤ लाल पेन और सफेद कागज से लिखें समस्याएं
➤ अंडा पानी में डालने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
चीनी फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, अंडा न केवल पोषण का स्रोत है बल्कि गुड लक यानी सौभाग्य लाने वाली वस्तु भी है। फेंगशुई मास्टर ज़ुआंग बताते हैं कि अंडे का एक आसान उपाय आपको दुर्भाग्य से छुटकारा दिला सकता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।
उपाय की प्रक्रिया बेहद सरल है। सबसे पहले एक बाजार से अंडा खरीदें और एक शांत स्थान पर बैठें। अंडा हाथ में लेकर आंखें बंद करें और तीन बार लंबी सांस लें। फिर मन ही मन कल्पना करें कि आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो रही है और सौभाग्य प्रवेश कर रहा है।
इसके बाद एक सफेद कागज पर लाल पेन से अपनी समस्याएं लिखें, जैसे—काम में रुकावटें, आर्थिक संकट, दांपत्य जीवन में तनाव, या कोई विशेष चिंता। फिर एक कटोरे में उस कागज को रखें और उसके ऊपर अंडा रख दें। अब कटोरे को साफ पानी से भर दें, इतना कि अंडा पूरी तरह डूब जाए। इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
मान्यता है कि इस दौरान अंडा नकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर खींचता है। 10 मिनट बाद उस पानी को नाली में बहा दें और कागज को फाड़कर कूड़ेदान में डाल दें। फेंगशुई के अनुसार यह विधि जीवन में सौभाग्य को आमंत्रित करने में सहायक होती है।




