Follow Us:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू की फजीहत, बाबा हरदीप बने रहेंगे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश इंटक से बाबा हरदीप सिंह को हटाने का सुक्खू का दांव उल्टा पड़ गया है। इंटक के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी ने रद्द कर दिया है। डॉ. जी संजीव रेड्डी ने बाबा हरदीप सिंह को पत्र लिखकर उन्हें इंटक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहने के निर्देश जारी किए हैं। 

पत्र में ज़िक्र किया गया है कि प्रदेश इंटक अध्यक्ष के चुनाव में बाबा हरदीप सिंह 3 साल के लिए चुने गए थे। अब बाबा हरदीप सिंह आगामी 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। सुक्खू ने सोमवार को ही बबलू पंडित की नियुक्ति इंटक अध्यक्ष पर की थी जो कि सुक्खू पर ही भारी पड़ गई वहीं, ताज़ा घटनाक्रम से सुक्खू की फ़जीहत भी हुई है।