Follow Us:

मंडी के सरकाघाट में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, जानें आपके जिला में कौन फहराएगा तिरंगा

➤ राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मंडी के सरकाघाट में आयोजित होगा
➤ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे समारोह की अध्यक्षता
➤ सभी जिलों में मंत्री और पदाधिकारी करेंगे समारोहों की अगुवाई



हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बार मंडी जिले के सरकाघाट में होने वाले मुख्य समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह समारोह शुक्रवार को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित मंत्रीगण व पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किए जाएंगे।

  • ऊना: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

  • शिमला: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

  • सोलन: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल

  • कांगड़ा (धर्मशाला): कृषि मंत्री चंद्र कुमार

  • चंबा: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

  • किन्नौर (रिकांगपिओ): राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

  • बिलासपुर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

  • हमीरपुर: पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, साथ में होंगे उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार

  • सिरमौर (नाहन): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

  • लाहौल-स्पीति (केलांग): नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी

  • कुल्लू: आयुष मंत्री यदविंद्र गोमा

मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी संबंधित उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कार्यक्रमों में सुरक्षा, व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों की भागीदारी और स्थानीय जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।