Follow Us:

NEET UG 2025 काउंसलिंग पर ब्रेक, MCC ने चॉइस फिलिंग रोकी

MCC ने NEET UG 2025 की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया को अचानक रोका
फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जल्द जारी होगा
काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हुई थी, 6 अगस्त तक थी रिपोर्टिंग की समय सीमा


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया को 5 अगस्त को अचानक अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह घोषणा किसी स्पष्ट कारण के बिना MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई, जिसमें कहा गया कि “फर्स्ट राउंड चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग को रोक दिया गया है, संशोधित शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा।

21 जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 28 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और 22 जुलाई से 28 जुलाई के बीच चॉइस फिलिंग करनी थी। इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 29-30 जुलाई को आयोजित की गई। पहले राउंड में चयनित छात्रों को 1 से 6 अगस्त तक अपने संस्थानों में रिपोर्ट करना था।

NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून को घोषित किया गया था, जिसके बाद ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ESIC, AFMC, BHU, AMU जैसे संस्थानों की 100% सीटों पर काउंसलिंग MCC के माध्यम से कराई जा रही है।

MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी सूचना में कहा गया है कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इससे पहले NMC और संस्थानों द्वारा 18-19 जुलाई को सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन किया गया था।

हालांकि MCC द्वारा चॉइस फिलिंग रोकने के फैसले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन छात्रों में इस अस्थिरता को लेकर चिंता देखी जा रही है।

अब उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in चेक करते रहें और संशोधित शेड्यूल आने तक किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी पर विश्वास न करें।