Follow Us:

फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तेलंगाना के वारंगल में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारे गए सभी लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

आज सुबह अचानक वारंगल के काशीबुगा इलाके में स्थित भद्रकाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग के बाद हुए धमाके से फैक्ट्री की इमारत गिर भी गिर गई। धमाका इतना भीष्ण था कि मारे गए कई कर्मचारियों के शव फैक्ट्री से सैकड़ों फीट दूर मिले।

सभी घायलों को एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।