Follow Us:

भगवान नरसिंह की कृपा इन राशियाें पर बरसेगी, मिलेगी सफलता

➤ आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है
आर्थिक, पारिवारिक और करियर में सकारात्मक बदलाव के योग
➤ कुछ राशियों को निवेश और स्वास्थ्य में सावधानी बरतनी होगी




6 अक्टूबर, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कई दृष्टियों से विशेष माना जा रहा है।  आज ग्रहों की स्थिति लोगों के आर्थिक, पारिवारिक, करियर और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में नए संकेत दे रही है। दिन की शुरुआत में ही कई लोगों को अटके हुए काम पूरे होने, रुके पैसे मिलने और नए अवसर बनने की संभावनाएं हैं। वहीं, गुरूवार भगवान विष्‍णु और उनके अवतारों का दिन है। भगवान नरसिंह को विष्‍णु का सबसे उग्र रूप माना गया है…

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशियाँ बढ़ेंगी। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ और दीपक जलाना लाभकारी रहेगा।

वृष राशि वालों के लिए यह दिन कार्य सफलता का रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर बनेंगे, हालांकि सरकारी कार्यों में थोड़ी रुकावट संभव है। उपाय के रूप में लाल वस्त्र धारण करें और हल्का दान अवश्य करें।

मिथुन राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। तुलसी की पूजा और बच्चों के साथ समय बिताना शुभ रहेगा।

कर्क राशि के लोगों के लिए अचानक अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और माहौल सुखद रहेगा। उपाय के तौर पर माता का आशीर्वाद लें और किसी भी वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह राशि वालों को निवेश और बच्चों से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। हालांकि प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि के जातकों को अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल सुखद रहेगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि वालों को आज बड़ा फैसला लेने का साहस मिलेगा। सरकारी स्तर पर चर्चाएँ लाभदायक रहेंगी। सूर्य नमस्कार करने और कार्य समय पर निपटाने से सकारात्मकता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि के लिए दिन तरक्की का रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन साझेदारी वाले कार्यों में संतुलन आवश्यक रहेगा। अहंकार से बचें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी और घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए दिन लक्ष्य प्राप्ति पर केंद्रित रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें और मित्रों व परिवार के साथ समय बिताएँ। मंगलवार को हरी वस्तु घर में रखना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। सामाजिक मेलजोल से लाभ मिलेगा और पुराने विवादों को सुलझाने का अवसर रहेगा।

मीन राशि के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास लाने वाला है। पुराने विवाद हल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। घर में पीले फूल लगाना और हल्का व्यायाम करना शुभ रहेगा।