Follow Us:

बिहार में हिमाचल के नेताओं की एंट्री: सुक्खू और जयराम मैदान में

सुक्खू बने बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक
जयराम ठाकुर भी नवंबर में जाएंगे बिहार
हिमाचली अफसर डीआईजी सौम्या को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


बिहार विधानसभा चुनाव में अब हिमाचली नेताओं की एंट्री होने जा रही है। कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। नवंबर के पहले सप्ताह में सुक्खू बिहार जाएंगे और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शोजनसभाएं करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, उन्हें उन क्षेत्रों में विशेष अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी जिनमें उत्तर भारत से जुड़े मतदाताओं की संख्या अधिक है। सुक्खू अपने दौरे में पटना, गया और भागलपुर जिलों में कार्यक्रम करेंगे। उनके भाषणों में लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अधिकारों की रक्षा प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

उधर भाजपा भी पीछे नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी नवंबर में बिहार के लिए रवाना होंगे। वे कई जिलों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे और कांग्रेस नीतियों पर हमला बोलेंगे। साथ ही भाजपा ने हिमाचल के कई सांसदों व विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की है।

हिमाचल नेताओं की यह सक्रियता दोनों दलों के लिए राष्ट्रीय संदेश होगी —
कांग्रेस, सुशासन और जनकल्याण मॉडल को प्रचारित करना चाहती है
और भाजपा, डबल इंजन विकास मॉडल को सामने रखेगी।

इसी बीच हिमाचल पुलिस की डीआईजी सौम्या सांबसिवन को बिहार में पुलिस ऑब्जर्वर बनाया गया है। उन्हें नक्सल प्रभावित अरवल जिले की सुरक्षा और चुनाव व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौम्या ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर स्ट्रांग रूम, चेक पोस्ट और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। राज्य से IAS रितेश चौहान, प्रियंका बासु, कदम संदीप बसंत और संदीप कुमार भी चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे।