➤ दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
➤ सांस लेने में तकलीफ के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
➤ डॉक्टरों ने कहा – अगले 72 घंटे धर्मेंद्र के लिए बेहद अहम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। हालांकि, परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
चिकित्सकों का कहना है कि आगामी 72 घंटे बेहद अहम हैं। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि उनकी बेटियों को अमेरिका से बुलाया जा रहा है।
धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बार स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन वे हमेशा ऊर्जावान और फिट कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।



