Follow Us:

रिज मैदान पर इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी पुष्पाजंलि

➤ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज ग्राउंड पर इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की
➤ इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक नीतियों और राष्ट्रीय एकता में योगदान का स्मरण
➤ कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और गणमान्य रिज पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद


राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व दूरदर्शी, दृढ़ और राष्ट्रहित में पूर्णत: समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, रोजगार सृजन, और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे कदमों ने भारत को मजबूत आधार प्रदान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, और उनके निर्णयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।