Follow Us:

मणिपुर में भयंकर लैंडस्लाइडिंग, 8 बच्चों समेत 17 ने तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट |

मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में बुधवार को तीन स्थानों पर लैंडस्लाइडिंग के कारण 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। तामेंगलोंग में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में पानी आने से कुछ बच्चों के बहने की भी ख़बर है।

वहीं, पास ही के एक अन्य इलाके नीगाईलुआंग में भी लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चपेट में 4 लोगों के आने की ख़बर है। इन लोगों में दो सगे भाई-बहन हैं जबकि एक मां-बेटे की तलाश जारी है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेश्न जारी है और शवों के निकालने का प्रयास जारी है।

लैंडस्लाइड के कारण इलाके का नेशनल हाइवे और अन्य सड़कों से संपर्क टूट गया है। लोगों की मदद के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है।