Follow Us:

कांगड़ा के परागपुर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह

  • हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह 25 जनवरी 2026 को परागपुर में मनाया जाएगा

  • इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री करेंगे

  • कांगड़ा प्रशासन को आयोजन स्थल और निमंत्रण कार्ड संबंधी तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए गए हैं


हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 का पूर्ण राज्यत्व दिवस (Statehood Day) का राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम  जिला कांगड़ा के परागपुर में मनाने जा रही है।इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू करेंंगे। कांगड़ा प्रशासन को आयोजन स्थल और निमंत्रण कार्ड संबंधी तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार के सचिव (GAD) की ओर से उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक देहरा गोपीपुर को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में उपायुक्त कांगड़ा से समारोह स्थल की सटीक जानकारी देने और ब्लॉक-वार निमंत्रण कार्डों की आवश्यकता का विवरण ई-मेल के माध्यम से भेजने का अनुरोध किया गया है ताकि समय पर आगामी कार्रवाई पूरी की जा सके। इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, पुलिस महानिदेशक और अन्य संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।