➤ GYAN विज़न के अनुरूप बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर-MSME पर जोर
➤ विकसित भारत और डिजिटल भारत की दिशा में मजबूत रोडमैप
➤ RDG पर कहा—अन्य मदों में केंद्र ने दी पर्याप्त सहायता
केंद्रीय आम बजट 2026 के बाद भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय सूद ने पत्रकार वार्ता कर बजट को राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि बजट दूरदृष्टि के साथ तैयार किया गया है। सूद के अनुसार यह बजट प्रधानमंत्री के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) विज़न के अनुरूप है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, रेलवे, MSME और युवाओं के लिए स्पष्ट रोडमैप है, जो विकसित भारत और डिजिटल भारत की दिशा में मजबूत कदम है। MSME सेक्टर को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने पर भी उन्होंने जोर दिया।
RDG के मुद्दे पर संजय सूद ने कहा कि यह अनुदान पहले भी मिलता रहा है और समय के साथ कम हुआ है। उनके अनुसार, केंद्र सरकार ने हिमाचल को अन्य मदों में पर्याप्त वित्तीय सहायता दी है, जिसका उल्लेख भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था में केंद्र से मिलने वाली सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका है और आत्मनिर्भरता की दिशा में बजट के निर्णयों को देखा जाना चाहिए।



