➤ जाखू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला
➤ लंबे समय से बंद था मकान
➤ छोटा शिमला थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Shimla Theft News: राजधानी शिमला के जाखू क्षेत्र में पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकान लंबे समय से बंद था और वहां कोई स्थायी रूप से नहीं रहता था।
पुलिस को दी शिकायत में विजय चौहान ने बताया कि उनके ससुर रंगीला राम राव का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान है। वे कभी-कभी यहां आते हैं। करीब एक माह पहले वे मकान पर आए थे और चार से पांच पुराने गीजर एक कमरे में रखे थे।
9 जनवरी को जब वे दोबारा मकान पर पहुंचे तो मुख्य द्वार खुला मिला। अंदर जांच करने पर सभी गीजर गायब पाए गए। चोरी हुए गीजरों की कीमत लगभग 15,000 रुपये आंकी गई है।
सूचना मिलते ही छोटा शिमला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में शिमला शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।



