हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त (नियम) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और इसी तरह के अन्य फंडों पर ब्याज दर की घोषणा कर दी है।आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस तिमाही यानी 1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत (सात दशमलव एक प्रतिशत) की दर से ब्याज दिया जाएगा।

यह आदेश प्रदेश के उन हजारों कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है जो भविष्य निधि में अपना योगदान देते हैं। प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार के आदेश पर जारी इस रेजोल्यूशन को हिमाचल प्रदेश राजपत्र (Gazette) में प्रकाशित करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि सरकार हर तिमाही में ब्याज दरों की समीक्षा करती है और वर्तमान अधिसूचना के तहत इसे 7.1% पर स्थिर रखा गया है।



