Follow Us:

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ से हिमाचल जाना महंगा: प्रति गाड़ी ₹230 तक एंट्री टैक्स बढ़ाया; फास्टैग भी जरूरी, जानें बढ़ी फीस की सूची

बाहरी राज्यों के वाहनों पर एंट्री फीस ₹30 से ₹230 तक बढ़ी
1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, फास्टैग अनिवार्य
पर्यटन कारोबारियों ने बढ़ोतरी पर जताई चिंता


हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए अब यात्रा पहले से महंगी होने जा रही है। राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस में ₹30 से लेकर ₹230 तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वाले टूरिस्टों पर पड़ेगा।

राज्य में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, जिससे पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलती है। लेकिन अब बढ़ी हुई एंट्री फीस के कारण पर्यटकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। परिवहन कारोबारियों का मानना है कि इसका असर ट्रांसपोर्ट किराए और ढुलाई दरों पर भी देखने को मिलेगा। निजी गाड़ियों के साथ-साथ कमर्शियल वाहनों को भी नई दरों के तहत शुल्क देना होगा।

जानें कितना बढ़ेगा शुल्‍क 

सरकार ने नई टोल बैरियर नीति के तहत व्यवस्था में भी बदलाव किए हैं। अब एंट्री फीस की वसूली टोल बैरियरों पर ही की जाएगी और इसके लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। बैरियरों की नीलामी अब ऑनलाइन माध्यम से होगी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिला स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जो संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगी।

सरकार का दावा है कि फास्टैग व्यवस्था लागू होने से जाम की समस्या कम होगी और वाहनों की आवाजाही सुगम बनेगी। ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर फास्टैग सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं लागू करनी होंगी। हालांकि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने इस निर्णय पर चिंता जताई है। शिमला के होटेलियर अश्वनी सूद का कहना है कि एंट्री फीस में बढ़ोतरी का सीधा असर पर्यटन पर पड़ेगा और इससे सैलानियों की संख्या प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शुल्क वृद्धि का असर यात्रा खर्च पर ज्यादा पड़ा तो इसका प्रभाव होटल बुकिंग, टैक्सी सेवाओं और स्थानीय बाजारों पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले पर्यटन सीजन में स्थिति किस दिशा में जाएगी, इस पर सबकी नजर रहेगी।

हिमाचल में इतने टोल बैरियर