CBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित, छात्रों का इंतजार खत्म
ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर तुरंत चेक करें मार्कशीट
ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल, असली कॉपी स्कूल से मिलेगी
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है और विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से cbse.gov.in और cbseresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
बोर्ड की ओर से जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट को प्रोविजनल बताया गया है। इसका मतलब यह है कि यह केवल अस्थायी उपयोग के लिए है। छात्रों को उनकी फाइनल मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूलों द्वारा दी जाएगी, जो आधिकारिक दस्तावेज मानी जाएगी।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “Class X Results 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है।
DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा। इसके बाद “CBSE Results” सेक्शन में जाकर जरूरी जानकारी भरनी होगी और OTP वेरिफिकेशन के बाद मार्कशीट देखी जा सकती है।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड, विषयों के अंक और रिजल्ट स्टेटस को ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
गौरतलब है कि CBSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। अब परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों के अगले शैक्षणिक चरण की तैयारी शुरू हो जाएगी।
मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
यहां देखें CBSE का रिजल्ट
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन 2 एग्जाम:
10वीं बोर्ड सेशन – 2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी।
25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल :
सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।
उमंग एप पर ऐसे चेक करें 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट :
- UMANG App डाउनलोड करें।
- एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें।
- CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट दिखाई देगा।



