Follow Us:

एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 88.87 फीसदी विद्यार्थी पास

➤ कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक लेकर प्रदेश में किया टॉप
➤ ऊना, बिलासपुर और ऊना की तीन प्रतिभाओं ने 698 अंक लेकर हासिल किया दूसरा स्थान
➤ टॉप-10 में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन


हिमाचल प्रदेश में घोषित हुए परीक्षा परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार कांगड़ा जिला की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनमोल एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा, कांगड़ा की छात्रा हैं।

दूसरे स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रापोह मिसरां ऊना के छात्र अभिनव मेहता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन ने 698 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

तीसरे स्थान पर भी दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा और ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की छात्रा अलीशा ठाकुर ने 697 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।.

चौथे स्थान पर चार विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। ध्रुव आदर्श विद्यालय छियाछी सोलन की छात्रा श्रुति, किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांगा (बिझड़ी) की छात्रा अस्मिता शर्मा, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की छात्रा इशिता वालिया और इसी स्कूल के छात्र कनिश ने 696 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेशभर में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता दोनों का स्तर बढ़ता दिखाई दे रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

रैंक नाम (Name) मार्क्स प्रतिशत (% AGE) जिला स्कूल (संक्षिप्त)
1 अनमोल (ANMOL) 699 99.86% कांगड़ा A.V.M Sr Sec School, Pahra
2 अभिनव मेहता (ABHINAV MEHTA) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
2 पूर्णिमा शर्मा (PURNIMA SHARMA) 698 99.71% बिलासपुर Govt Girls Sr Sec School, Bilaspur
2 रूहानी धीमान (ROOHANI DHIMAN) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
3 अश्विका शर्मा (ASHWIKA SHARMA) 697 99.57% हमीरपुर Neelam Public Sr. Sec School, Bihru
3 आलीशा ठाकुर (ALISHA THAKUR) 697 99.57% मंडी Oxford School
रैंक छात्र/छात्रा का नाम पिता का नाम जिला स्कूल का नाम
4 श्रुति पुष्पेंद्र सोलन ध्रुवा आदर्श विद्यालय, छियाच्छी
4 अस्मिता शर्मा नरेंद्र कुमार शर्मा हमीरपुर किड बड्स पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंगा
4 इशिता वालिया अजय कुमार कांगड़ा भारती विद्यापीठ पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ
4 निशा राकेश कुमार कांगड़ा भारती विद्यापीठ पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ

पांचवे स्थान पर कौन-कौन?

रैंक छात्र/छात्रा का नाम पिता का नाम जिला स्कूल का नाम
5 दीक्षा राजेंद्र कुमार मंडी सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़
5 अभिमन्यु पटियाल पबिंदर सिंह पटियाल बिलासपुर आर.के. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल, घंडालवीं
5 हर्षिता जीवन कुमार बिलासपुर हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं
5 दीपिका लीलाधर मंडी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तत्तापानी
5 साक्षी कुमारी उपेंद्र शर्मा शिमला सरकारी बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहड़ू
5 अंशिका राणा परवीन कुमार कांगड़ा भारती विद्यापीठ पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ
5 आरुषि नरेश कुमार हमीरपुर किड बड्स पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंगा
5 एंजेल शर्मा संदीप शर्मा कांगड़ा भारती विद्यापीठ पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ

छठे स्थान पर कौन-कौन?

रैंक छात्र/छात्रा का नाम पिता का नाम जिला स्कूल का नाम
6 आदित्री शर्मा राजेंद्र प्रसाद कांगड़ा टैगोर मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रैहन
6 विरता ठाकुर उपिंदर सिंह कांगड़ा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, ठेहर
6 प्राकृति सिंह राजिंदर सिंह हमीरपुर एस.टी. साई पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनवाना
6 जागृत ठाकुर पन्ना लाल मंडी रूट मॉडल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग
6 आरुषि राकेश कुमार चंबा हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी
6 प्रिशा शर्मा यजुवेंद्र शर्मा हमीरपुर हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, हीरानगर
6 क्षीरिन ठाकुर विमल ठाकुर हमीरपुर हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, हीरानगर
6 रिधिमा राठौर संत सिंह कांगड़ा भारती विद्यापीठ पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ
7 रिशिता सभरवाल अमित कुमार सिमौर करियर एकेडमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन
7 काव्या सोहनू राम बिलासपुर हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमरवीं
7 अद्विक सूद अमित सूद कांगड़ा भारती विद्यापीठ पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजनाथ
7 साहिति चंदेल संजीव कुमार हमीरपुर किड बड्स पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांगा (भूहरि)
7 चिरायु अनिल कुमार हमीरपुर हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, हिरानगर, हमीरपुर
7 यामिनी मंजीत कुमार कांगड़ा द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छतरी
7 सान्वी पटियाल देश राज हमीरपुर दिव्या आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोटा
7 तेजस्वी शशि भूषण हमीरपुर लिली लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाड़ी (रंगस)
7 अदिति चौहान अजय कुमार हमीरपुर लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल, तौनी देवी
7 हरप्रीत कौर हरनाम सिंह कांगड़ा आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल, जस्सूर
7 रिधि चब्बा अंकुश चब्बा उना एस.डी. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संतोखगढ़
7 आर्यन शर्मा आनंद देव शर्मा मंडी संस्कार पब्लिक स्कूल, स्मैला
7 तन्वी संजय कांगड़ा फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल, नूरपुर
रैंक छात्र/छात्रा का नाम पिता का नाम जिला स्कूल का नाम
8 पालक तिवारी भास्कर तिवारी सोलन शिवालिक साइंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरूणी
8 आरव शर्मा राजेश कुमार बिलासपुर मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमरवीं
8 वंशिका जस्सल संजीव कुमार ऊना गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पक्का पारोह अंब
8 अंशिका चैन सिंह ऊना सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सूरी
8 अक्षित अग्रवाल ख्याले राम मंडी रूट मॉडल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग
8 आयुष शर्मा सोनू कुमार बिलासपुर मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमरवीं
8 वंशिका वर्मा लीलाधर मंडी पीएम श्री सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निहरी
8 मोनिका माखन सिंह चंबा सरकारी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी
8 रिधिमा ठाकुर अनिल कुमार बिलासपुर आर.के. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल, घंडालवीं
8 सूर्यांश राजेश कुमार हमीरपुर किड बड्स पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंगा (भूहरि)
8 शौर्य ठाकुर मेहर सिंह मंडी वर्धमान महावीर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंघ सुंदरनगर
8 नेहा मेहर सिंह सोलन डून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला
8 अपूर्वा सुनील कुमार हमीरपुर न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गोपाल नगर
8 सुंदी सिंह राजेंद्र सिंह मंडी पैराडाइज पब्लिक स्कूल, भोजपुर
8 कृतिका राजेंद्र कुमार सोलन डून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला
8 रितिका ठाकुर विरेंद्र कुमार मंडी भारतीय पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जोगिंदर नगर
8 कव्यान्श नीलमणि कुल्लू स्नो वैली पब्लिक स्कूल, बाजौरा
8 रामनप्रीत कुलदीप चंद शिमला सरकारी बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहरू
8 नितीश कुमार धर्मेंद्र कुमार चौधरी सोलन शिवालिक साइंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरूणी
रैंक छात्र/छात्रा का नाम पिता का नाम जिला स्कूल का नाम
9 रीत खड़वाल अनिल खड़वाल ऊना गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पक्का पारोह अंब
9 राधिका टेक चंद मंडी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिधयानी
9 कार्तिक धीमान गुरप्रीत सिंह हमीरपुर लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, मेहरे
9 जैस्मिन प्रदीप कुमार बिलासपुर आर.के. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल, घंडालविन
9 लोविश विजय कुमार कांगड़ा धौलाधार कॉन्वेंट स्कूल, भवर्णा
9 जतिन धीमान अश्वनी कुमार कांगड़ा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आलोह
9 देवांश कश्यप देव राज सिंह सिरमौर आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन
9 अनन्या कटोच चमन कटोच मंडी सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, अलाग
9 हर्षित चड्ढा पुनीत कुमार बिलासपुर मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमरवीं
9 अंशिका पत्याल अनिल कुमार हमीरपुर न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गोपाल नगर
9 यशवी ठाकुर किशोरी लाल मंडी पीएम श्री सरकारी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंगना
9 रश्मि अनिल कुमार हमीरपुर पब्लिक मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बंबलोह (उहाल)
9 अन्वेशा बधन अजय कुमार मंडी डीएवी पब्लिक स्कूल, जोगिंदर नगर
9 संदल पाल सुभाष चंद हमीरपुर एनजेएसएम सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेरा
9 श्रेयसी धरवाल भूप सिंह मंडी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उरला
9 वैभव विरेंद्र कुमार मंडी रूट मॉडल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग
9 एंजेल चंदेल राजिंदर कुमार सोलन आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झिरीवाला
9 निधि ठाकुर राम लाल कुल्लू सरस्वती विद्या मंदिर, अन्नी
9 दिवांशिका संजीव कुमार मंडी ला मोंटेसरी स्कूल, भांगड़ोतू
9 नविता शर्मा परदुमन कुमार बिलासपुर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंजगैन
9 प्रांशी गुप्ता हेमंत गुप्ता बिलासपुर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर
9 यन्वी ठाकुर रघुनंदन सिंह कांगड़ा लोटस वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल, इंदौरा
9 खुश प्रीत केसर सिंह सोलन आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झिरीवाला
9 आराधना विजय कुमार हमीरपुर ब्राइट सन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेहरे
9 विक्रांत राम कुमार सिरमौर शिवा पब्लिक हाई स्कूल, बेहरेवाला
रैंक छात्र/छात्रा का नाम पिता का नाम जिला स्कूल का नाम
10 जैस्मीन विरेंद्र कुमार हमीरपुर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरसर
10 मनीषा शर्मा राकेश कुमार बिलासपुर सरकारी हाई स्कूल, मलांगन
10 अदिति राज नेगी अजय कुमार नेगी शिमला पीएम श्री सरकारी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुनी
10 वंशिका संजीव कुमार कांगड़ा लेक व्यू मॉडल स्कूल, नंगल चौक
10 भावना राजनिश कुमार उना सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनोली
10 राघवी कपिल देव हमीरपुर एनडीपी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गलौर (बुधविन)
10 सेजल ठाकुर अरविंदर सिंह चंबा डी.सी.एम. गुरुकुल पब्लिक स्कूल, लाचोरी
10 साहिल संजू कुमार हमीरपुर लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल, तौनी देवी
10 गीतिका शर्मा जय गोपाल शिमला पीएम श्री सरकारी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुनी
10 अपूर्वा शर्मा राजेंद्र कुमार हमीरपुर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बधानी
10 आरुषि देव राज हमीरपुर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जलारी
10 प्रीक्षित ठाकुर पवन कुमार सोलन ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल, दरलाघाट
10 आदित्य ठाकुर रविंदर ठाकुर हमीरपुर लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, मेहरे
10 आरुषि कुलदीप कुमार कांगड़ा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुठेर
10 अपूर्वा डोगरा अश्वनी कुमार डोगरा कांगड़ा ए.वी.एम. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पहरा
10 अंचल कौंडल अश्वनी कुमार ऊना सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अरलू
10 कोमल ठाकुर सतनाम सिंह हमीरपुर सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल, पट्टा
10 रुद्र प्रताप चौहान संत राम चौहान हमीरपुर हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, हिरानगर, हमीरपुर
10 प्रज्ञा शर्मा सुशील कुमार चंबा किड्स कैंप पब्लिक स्कूल, चौवारी
10 शायना मुकेश कुमार कांगड़ा ए.वी.एम. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पहरा
10 गौरी शर्मा श्याम सुंदर उना सेंट. डी.आर. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गगरेट
10 साक्षी जगदेव कुमार हमीरपुर किड बड्स पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांगा (भूहरि)
10 पालक कुमारी विजय कुमार हमीरपुर पब्लिक मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बंबलोह (उहाल)
10 आस्था ठाकुर संजय कुमार मंडी हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरकाघाट

HP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 88.87 फीसदी रहा

कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लेकर प्रदेश में किया टॉप

अगले साल परीक्षा केंद्रों में होगी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने रविवार को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 88.87 फीसदी रहा है। रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 93,694 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है।

इस वर्ष कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल ने कुल 699 अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वहीं दूसरे स्थान पर दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। अभिनव मेहता और पूर्णिमा शर्मा ने 698 अंक हासिल किए। अभिनव मेहता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रापोह मिसरां, ऊना के छात्र हैं, जबकि पूर्णिमा शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की छात्रा हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर छात्रों ने अपने परिणाम देखे। कई जगहों पर छात्रों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर सफलता का जश्न मनाया।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अगले वर्ष से परीक्षा केंद्रों में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नकल पर प्रभावी रोक लगाना और परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना है।

बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थियों को उनकी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज रहेंगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।

रिजल्ट आने के बाद कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। वहीं शिक्षा जगत ने भी इस बार के बेहतर परिणाम को सकारात्मक संकेत बताया है।

10वीं का रिजल्‍ट

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के प्रयास किए गए थे। साथ ही भविष्य में नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अगली परीक्षाओं में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है।

विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए हैं। इसमें कुल पास प्रतिशत, परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की संख्या और अन्य परीक्षा संबंधी जानकारियां शामिल हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को उनकी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल के नंबर समेत सभी जरूरी विवरण दर्ज होंगे।

जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत इस बार अस्थायी मेरिट सूची जारी की जाएगी। मई-जून में आयोजित होने वाली अगली परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या दो मुख्य विषयों में असफल रहे हैं।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी छात्राओं के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहीं। बीते साल मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा देखने को मिला था। बोर्ड की ओर से विस्तृत मेरिट सूची जल्द जारी की जा सकती है।

रिजल्ट जारी होने के बाद प्रदेशभर में कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। वहीं जिन छात्रों का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, उन्हें निराश न होकर आगे की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।