- मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में भाजपा की बड़ी बढ़त
- धर्मशाला में भाजपा के 11 और मंडी में 12 पार्षदों की जीत
- पालमपुर में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए 5 वार्ड जीते
हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के लिए जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। शुरुआती और घोषित परिणामों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने मजबूत शुरुआत करते हुए बढ़त बनाई है।
धर्मशाला नगर निगम के अब तक घोषित नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां भाजपा के 11 पार्षद विजयी घोषित हो चुके हैं, जबकि कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

मंडी नगर निगम में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। अब तक घोषित परिणामों में भाजपा के 12 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं। कांग्रेस को केवल एक सीट पर सफलता मिली है, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है। मंडी में भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

मंडी के विभिन्न वार्डों में खलियार से अलकनंदा हांडा निर्दलीय, पुरानी मंडी से सरिता हांडा भाजपा, पड्डल से निर्मल वर्मा भाजपा, नेला से नर्वदा देवी कांग्रेस, मंगवाई से कृष्णा ठाकुर भाजपा, सनयार्ड से वीरेंद्र आर्य भाजपा, पैलेस-2 से सुमन भाजपा और शुहड़ा से नेहा कुमारी भाजपा विजयी घोषित हुई हैं।
सोलन नगर निगम में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अब तक घोषित आठ वार्डों के परिणामों में भाजपा के 6 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। कांग्रेस को एक सीट और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 से नीलम, वार्ड 2 से सुषमा, वार्ड 4 से रोहित भारद्वाज, वार्ड 5 से प्रियंका पांजा, वार्ड 6 से रेखा साहनी और वार्ड 8 से सुरेंद्र भाजपा के टिकट पर विजयी रहे हैं।
वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाई है। यहां घोषित छह वार्डों में कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को एक सीट मिली है। वार्ड नंबर 1 से इंद्र पाल, वार्ड 2 से राधा सूद, वार्ड 3 से रणजीत कौर, वार्ड 4 से शैलजा चौहान और वार्ड 6 से रविंद्र कुमार कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे हैं। वार्ड नंबर 5 से प्रवीण कुमार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं।
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने नगर निगम चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रदेश और स्थानीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि घोषित सीटों में भाजपा की बढ़त जनता के पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन को दर्शाती है।
चार नगर निगमों के अलावा प्रदेश की 251 जिला परिषद और 1684 पंचायत समिति सदस्य सीटों के लिए भी मतगणना जारी है। जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। प्रशासन ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर लगाई मुहर : सुधीर शर्मा
भाजपा नेता एवं धर्मशाला नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रदेश एवं स्थानीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब तक घोषित 17 सीटों में से भाजपा 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जो जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह जीत केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक जीत मिली है। धर्मशाला की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास और पारदर्शी शासन के साथ खड़ी है। सुधीर शर्मा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी तथा धर्मशाला के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
सोलन नगर निगम के नतीजे
सोलन नगर निगम के से 8 वार्ड के नतीजे निकले, भाजपा का परचम
हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम के 1 से 8 वार्ड के नतीजे निकल गए हैं और अब तक भाजपा 6 सीटों पर जीती हैं। कांग्रेस 1 सीट और निर्दलीय ने 1 सीटी है।
- सोलन नगर निगम के वार्ड 7 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा और वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र की जीत।
- सोलन नगर निगम के वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पांजा और वार्ड 6 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहनी की जीत।
- सोलन नगर निगम के वार्ड 3 से निर्दलीय गौरव और वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी रोहित भारद्वाज की जीत।
- सोलन नगर निगम के वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी नीलम और वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी सुषमा की जीत।
सोलन नगर निगम के आठ वार्डों का नतीजा
वार्ड 1 : नीलम की जीत, भाजपा
वार्ड 2 : सुषमा, भाजपा
वार्ड 3 : निर्दलीय, गौरव
वार्ड 4 : रोहित भारद्वाज, भाजपा
वार्ड 5 : प्रियंका पांजा, भाजपा
वार्ड 6 : रेखा साहनी, भाजपा
वार्ड 7 : पूजा, कांग्रेस
वार्ड 8 : सुरेंद्र, भाजपा
नगर निगम पालमपुर के नतीजे
- नगर निगम पालमपुर वार्ड 1 कांग्रेस से इंद्र पाल की जीत हुई
- पालमपुर नगर निगम चुनाव का पहले नतीजा सामने आ गया है। पालमपुर के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस इंद्र पाल ने जीत दर्ज की है।
- पालमपुर वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद की जीत।
- पालमपुर वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की रणजीत कौर की जीत।
- पालमपुर के वार्ड चार से कांग्रेस की शैलजा चौहान चुनाव जीती।
- पालमपुर वार्ड नंबर 15 से प्रवीण कुमार भाजपा 985 मतों से विजयी।
- वार्ड न. 5 से कांग्रेस के रविंद्र कुमार विजयी।
- पालमपुर निगम के वार्ड आठ से कांग्रेस के रितेश ठाकुर जीते
बीडीसी के भी नतीजे आना शुरू
पालमपुर के चन्दपुर वार्ड से बीडीसी के लिए संजय कुमार विजयी हुए हैं।
मंडी नगर निगम चुनाव का परिणाम
नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। परिणामों से साफ है कि शहर की सरकार पर भाजपा का नियंत्रण बरकरार रहेगा। सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह को पराजित कर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड में अपना खाता नहीं खोल सकी, लेकिन बागी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाजपा की सरिता हांडा ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के दौरान यहां प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें अंतिम दौर तक बढ़ी रहीं।
कांग्रेस को केवल वार्ड नंबर-4 नेला में सफलता मिली, जहां नर्वदा मोहन ने जीत दर्ज कर पार्टी की लाज बचाई। इसके अलावा बाकी सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
भाजपा की ओर से वार्ड नंबर-3 पड्डल से निर्मला, वार्ड नंबर-5 से कृष्णा ठाकुर, वार्ड नंबर-6 से वीरेन्द्र आर्य, वार्ड नंबर-7 तल्याहड़ से जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-8 से गुरदीप कौर, वार्ड नंबर-9 से सुमन ठाकुर, वार्ड नंबर-10 सुहड़ा से नेहा कुमारी, वार्ड नंबर-11 समखेतर से जितेन्द्र शर्मा, वार्ड नंबर-12 भगवाहन से गगन कश्यप, वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा से रजनी शर्मा और वार्ड नंबर-15 दौहंदी से रीता देवी विजयी रहीं।
परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। भाजपा खेमे में जहां उत्साह का माहौल रहा, वहीं कांग्रेस को सीमित सफलता से संतोष करना पड़ा। नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब शहर के विकास और आगामी नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फाइनल रिजल्ट मंडी नगर निगम की 15 में से 14 सीटों का
भाजपा – 12
कांग्रेस – 1 (नेला वार्ड)
निर्दलीय – 1 (खलियार वार्ड)
वार्ड नम्बर 14 पर बहिष्कार के चलते मतदान नहीं हुआ है।
भाजपा ने पिछली बार के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछली बार 11 सीटे जीती थी, इस बार 12 जीती हैं।
धर्मशाला नगर निगम चुनाव के नतीजे, जानें किसे मिली जीत और किसकी हुई पराजय
नगर निगम चुनाव के नतीजे आने लगे हैं और धर्मशाला नगर निगम के शुरुआती नतीजों में भाजपा आगे चल रही है।
धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से बीजेपी की रेखा देवी ने चुनाव जीत लिया है। 263 वोट मिले, 47 वोट से चुनाव जीती। महिला के लिए आरक्षित वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशी को 216 और भाजपा प्रत्याशी रेखा को 263 वोट पड़े। नौ लोगों ने नोटा का बटना दबाया।
वार्ड नंबर 2 भागसूनाग से भाजपा प्रत्याशी शमशेर सिंह विजेता घोषित, 676 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 3 मैकलोडगंज से भाजपा प्रत्याशी आशा देवी जीती, 368 वोट मिले।
वार्ड नम्बर 4 से पूर्व मेयर एवं कांग्रेस प्रत्याशी नीनू शर्मा जीती. 607 वोट मिले, करीब 350 से ज्यादा वोट से जीता चुनाव।
वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस शैलजा की जीत, 627 वोट मिले।
वार्ड नंबर 6 से बीजेपी प्रत्याशी करिश्मा 866 वोट लेकर विजयी।
वार्ड नंबर 7 से बीजेपी उम्मीदवार आशू 356 वोट लेकर जीते चुनाव।
वार्ड नंबर 8 से बीजेपी उम्मीदवार प्रेमा जीती, 551 वोट मिले।
धर्मशाला नगर निगम 9 वार्ड से आजाद प्रत्याशी नरेश कुमार जीते
वार्ड 10 सुदेश शास्त्री कांग्रेस जीते।
वार्ड 11 रामनगर अनुराग कांग्रेस जीते।
नगर निगम मंडी की खलियार वार्ड से कांग्रेस को बड़ा झटका, बागी अलकनंदा ने दर्ज की जीत
मंडी नगर निगम के वार्ड-1 खलियार में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के भतीजे और पार्टी प्रत्याशी प्रवीण कुमार ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर चुनाव मैदान में उतरीं अलकनंदा ने जीत दर्ज कर सभी समीकरण बदल दिए। खलियार वार्ड में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर शुरू हुआ विवाद चुनाव परिणाम में भी साफ दिखाई दिया। कांग्रेस ने चार बार की पार्षद रही अलकनंदा का टिकट काटकर प्रवीण कुमार ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद अलकनंदा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और आखिरकार जीत हासिल कर पार्टी नेतृत्व को बड़ा संदेश दे दिया। इस मुकाबले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह भी मैदान में थे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। खलियार वार्ड का परिणाम मंडी नगर निगम चुनाव का सबसे चर्चित नतीजा माना जा रहा है। कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, पार्टी से बागी प्रत्याशी और भाजपा के वरिष्ठ चेहरे के बीच हुए इस मुकाबले में अलकनंदा की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
मंडी नगर निगम पर महिलाओं का कब्जा
14 में से 8 सीटों पर महिलाओं की जीत
सिर्फ 6 सीटों पर ही जीते पुरुष
दो ओपन सीटों पर भी महिलाओं ने दर्ज की जीत
वार्ड नम्बर 1 खलियार ओपन सीट से निर्दलीय अल्क नंदा हांडा ने दर्ज की जीत
वार्ड नम्बर 9 पैलेस कालोनी 2 ओपन सीट से भाजपा की सुमन ठाकुर ने दर्ज की जीत
बाकी 6 सीटें महिलाओं के लिए थी आरक्षित
नगर निगम, जिला परिषद और बीडीसी के चुनावी नतीजे, किसे मिली जीत और किसे मिली हार?
हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों, जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के नतीजे रविवार को आएंगे। प्रदेश के 91 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला परिषद की 251 और पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) की 1769 सीटों के लिए पड़े मतों की गणना संबंधित बीडीओ कार्यालयों में की जाएगी।
नगर निगम चुनावों की मतगणना निर्धारित केंद्रों पर करवाई जाएगी और परिणाम सुबह 10 बजे तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग के अनुसार प्रत्येक जिला परिषद वार्ड की मतगणना के लिए 15 से 20 टेबल लगाई जाएंगी और करीब 35 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। पहले बीडीसी और उसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों,उपमंडल निर्वाचन अधिकारियों (एसडीएम) की ओर से जारी मतगणना शेड्यूल में पंचायत समिति वार्ड और जिला परिषद वार्ड की मतगणना के आठवें राउंड का समय रात 01:00 बजे से 03:00 बजे तक दर्शाया गया है। मतों की संख्या के आधार पर मतगणना देर रात तक चल सकती है और कुछ परिणाम अगले दिन भी घोषित किए जा सकते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार का जश्न, नारेबाजी, लाउडस्पीकर या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। विजय जुलूस निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।



