➤ हर्षवर्धन चौहान ने जी.एस. बाली को हिमाचल का विकास पुरुष बताया
➤ कहा- जी.एस. बाली ने नगरोटा को आदर्श विधानसभा की पहचान दिलाई
➤ आरएस बाली विकास की विरासत को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं
नगरोटा बगवां। विकास पुरुष जी.एस. बाली की स्मृति में आयोजिलत बाल मेले के मंच से उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने स्वर्गीय जी.एस. बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विकास कार्यों से नगरोटा बगवां ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि जी.एस. बाली ने नगरोटा को प्रदेश की आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित किया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि आरएस बाली अपने पिता की विकासवादी सोच और अधूरे सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग और विश्वास उन्हें आगे भी मिलता रहेगा।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आरएस बाली राजनीति में नए नहीं हैं, बल्कि उनमें एक सफल जननेता के सभी गुण हैं। उन्होंने नगरोटा की जनता से अपील की कि जिस तरह उन्होंने जी.एस. बाली को प्रेम और समर्थन दिया, उसी तरह आरएस बाली का भी साथ बनाए रखें, ताकि विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।
“जी.एस. बाली ने पूरे प्रदेश में कमाया सम्मान”
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जी.एस. बाली ने केवल नगरोटा बगवां ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में अपनी कार्यशैली और विकास कार्यों से अलग पहचान बनाई। वह ऐसे नेता थे, जिन्होंने राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। उनके कार्यों के कारण प्रदेशभर में उन्हें सम्मान और स्नेह मिला।
“नगरोटा बगवां को दिलाई आदर्श विधानसभा की पहचान”
उद्योग मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब नगरोटा बगवां की पहचान सीमित थी, लेकिन जी.एस. बाली ने अपने विकास कार्यों के दम पर इसे हिमाचल की आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास में उनके योगदान को प्रदेश कभी नहीं भूल सकता।
“आरएस बाली पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे”
उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली अपने पिता के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन आरएस बाली के साथ है और आने वाले समय में क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
“आरएस बाली राजनीति के नए खिलाड़ी नहीं हैं”
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आरएस बाली राजनीति में नए नहीं हैं। उन्होंने लंबे समय से जनता के बीच रहकर काम किया है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आरएस बाली में एक सफल राजनीतिज्ञ के सभी गुण मौजूद हैं और वह भविष्य में प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जनता से सहयोग और समर्थन बनाए रखने की अपील
अपने संबोधन के अंत में उद्योग मंत्री ने नगरोटा बगवां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों ने स्वर्गीय जी.एस. बाली को भरपूर प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद दिया, उसी प्रकार आरएस बाली का भी साथ देते रहें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग से विकास का यह कारवां लगातार आगे बढ़ता रहेगा।



