➤ पंकज राय बने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) के अध्यक्ष, सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में दिलाई शपथ
➤ एचपी 2014 काडर के आईएएस पंकज राय ने शनिवार को ही ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
➤ पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, के लिए हुई नियुक्ति
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने पंकज राय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश के विद्युत क्षेत्र के नियामक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
आईएएस पद से ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
बता दें कि एचपी 2014 काडर के आईएएस अधिकारी रहे पंकज राय ने शनिवार को ही सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्हें विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। पंकज राय की नियुक्ति पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं राय
पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह शिमला नगर निगम के आयुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक भी रहे। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक (प्रशासन) के पद पर भी नियुक्त किया गया था।
विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला लंबे समय से चर्चा में था। अब इस पद पर पंकज राय की नियुक्ति की गई है।
विद्युत नियामक आयोग की भूमिका: आम उपभोक्ताओं के लिए क्यों अहम
राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली की टैरिफ (दरें) तय करने, बिजली कंपनियों के खर्च और प्रस्तावों की समीक्षा करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला अर्ध-न्यायिक निकाय होता है। बिजली बोर्ड द्वारा दरों में बदलाव का कोई भी प्रस्ताव आयोग की समीक्षा और जनसुनवाई के बाद ही लागू होता है, इसलिए आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर आयोग के फैसलों का सीधा असर पड़ता है।
उपभोक्ता बिजली दरों से जुड़ी जनसुनवाई में अपनी आपत्तियां और सुझाव



