Follow Us:

कश्मीर: सोपोर मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के दूरूस गांव में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

वहीं ऑपरेशन में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है दोनों स्थानीय हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो में से एक का नाम खुर्शीद अहमद मलिक है।कुछ दिन पहले ही मलिक के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आई थी। इंजीनियरिंग (बीटेक) का छात्र मलिक पिछले कई दिनों से गायब था। परिवार वालों ने वीडियो जारी कर उसके लौटने की अपील की थी।

वहीं पिछले दिन गुरुवार को ही कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने कहा कि खुमरियाल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "छिपे हुए आतंकवादियों को ललकारने पर उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है।"