Follow Us:

न्याय प्रक्रिया होगी दुरूस्त, सुप्रीम और हाई कोर्ट में होगी नए जजों की नियुक्ति

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश की न्याय प्रक्रिया में जजों की कमी एक बड़ा मुद्दा है। अब इस कमी को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जल्द ही देश की सर्वोच्च और उच्च न्यायालय में नए जजों की नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के मुताबिक देश की अदालतों में जजों की भारी किल्लत है। न्याय में देरी ना हो इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि देश की अदालतों में तकरीबन 2 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग हैं और लगभग 5 हजार जजों की वर्तमान में कमी है। ऐसा नहीं की जजों की यह कमी आदर्श रूप में है। बल्कि, यह एक न्यूनतम पैमान है। यदि 5 हजार के करीब जज न्याय प्रणाली में आते हैं तो इसका दशा सुधर सकती है।

 

इस ख़बर को भी देखें: प्राइवेट कर्मचारियों का शोषण, क़ानून को ठेंगा