Follow Us:

हवा में थी जेट एयरवेज़ की फ्लाइट, यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून

डेस्क |

मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां क्रू मेंबर्स की एक ग़लती से यात्रियों के कान-नाक में खून निकलने लगा। दरअसल, क्रू मेंबर केबिन का प्रेशर स्विच मेंटेन करना भूल गए थे, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई। इमरजेंसी में फ्लाइट को यात्रा के बीच ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा।

मौजूदा समय में फ्लाइट 166 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 यात्रियों के कान-नाक में खून निकलने लगा। साथ ही कई यात्रियों को सिर दर्द की भी शिकायत है। सभी यात्रियों का मुकाबला मुंबई के एयरपोर्ट पर चल रहा है। जेट एयरवेज़ ने कहा है कि जो क्रू मेंबर्स इस फ्लाइट में थे, उन्हें रोस्टर से हटा दिया गया है। जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती वे सभी ऑफ रोस्टर ही रहेंगे। सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का बंदोबस्त किया जा रहा है।