Follow Us:

मंडी: देवभूमि में चमत्कार, पहाड़ खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग!

डेस्क |

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। देवभूमि का मतलब देवों की भूमि। ये नाम इसलिए रखा गया था क्योंकि कहा जाता था कि यहां देवताओं का वास रहा है। कई शक्तिपीठ और कई छोड़े-बड़े मंदिर यहां मौजूद हैं, जिनका अपना विशेष महत्व भी है। ऐसे में यहां के लोग किसी भी घटनाक्रम को आस्था के साथ जोड़कर देखते हैं। ताजा घटनाक्रम मंडी में पेश आया है।

यहां पहाड़ी की खुदाई में अचानक एक व्यक्ति को चमकती हुई चीज़ दिखाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो वहां एक गुफा थी और वहां संगमरमर का एक सफेश पत्थर उसके मुहाने पर निकला था। देखते ही देखते बात काफी फैल गई औऱ लोग इसे शिवलिंग का नाम देने लगे। यहां तक कि शिवलिंग पर चढ़ावा भी शुरू हो गया है। बताया तो ये भी जा रहा है कि जिस पहाड़ी पर शिवलिंग निकला है, उस पहाड़ी पर कांगनी माता का मंदिर भी है। मंदिर कमेटी के प्रधान ने बकायदा यहां मंदिर बनाने की भी बात भी कह दी।

दरअसल, एक व्यक्ति रूप लाल यहां पहाड़ी की खुदाई कर रहा था। तो अचानक उसे ये चमकती हुई चीज नज़र आई और उसने काम बंद कर दिया। देखते ही देखते ये बात सारे गांव में फैल गई और लोगों ने यहां जाकर दर्शन करना शुरू कर दिए। जेसीबी ऑपरेटर का कहना है कि इस पहाड़ी का काम करते वक़्त उसकी क्रेन में भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। वो पहाड़ी पूरी तरह से वीरान है और इसके आसपास कोई आबादी नहीं है। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम को दैवीय शक्ति और आस्था के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है।