जिला ऊना के पीरनिगाह जंगल में 27 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शशि पाल पुत्र मोहन लाल निवासी बडैहर, के रूप में हुई है जो ऊना का ही रहने वाला है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब इसके बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलु पर जांच कर रही है।



