Follow Us:

फोर्टिस कांगडा में 13 अक्टूबर को लगेगी न्यूरो-स्पाइन की स्पेशल OPD

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में सिर एवं रीढ़ की हड्डी रोग के लिए विशेष OPD शनिवार (13 अक्तूबर) को आयोजित की जा रही है। इसमें सिर एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु गुप्ता सेवाएं देंगे।

बता दें कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय उपचार सुविधाओं के चलते अब सिर और रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए ब्रेन व स्पाइन रोगों की स्पेशल ओपीडी चला रहा है। यह स्पेशल ओपीडी  फोर्टिस कांगड़ा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

डॉ. विष्णु ने ब्रेन एवं स्पाइन रोगों पर बताया कि सामान्य पीठ दर्द होने पर तो आप रोजमर्रा के कार्यों में थोड़ा सा परिवर्तन कर उससे निजात पा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत लगातार रह रही है और आपको रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाई आ रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।