Follow Us:

हमीरपुर: यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 24 घायल 

नवनीत बत्ता |

हिमाचल में एक के बाद एक बस हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। ये हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को हमीरपुर के भोरंज में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन 24 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार भोरंज के टिक्करी मिन्हासा में पंचायत घर के पास दोपहर 2:15 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार 24 लोग घायल हो गए हैं, जिनका भोरंज अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक घायल को हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस जाहू से अवाहदेवी जा रही थी। इस दौरान बाइक को बचाते समय बस सड़क से नीचे पलट गई।

बता दें कि इससे पहले भी हमीरपुर के रंगस में एक निजी बस के पलट जाने से करीब 17 लोग घायल हो गए थे।