Follow Us:

पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हिमाचल को मिले 5 पुरस्कार

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 अवॉर्ड मिले हैं। ये अवॉर्ड अलग-अलग श्रेणियों में मिले हैं। बुधवार को केंद्र सरकार के नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश को अवॉर्ड प्रदान किया।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमीरपुर की उपायुक्त रिचा वर्मा को पुरस्कृत किया गया। सोशल मीडिया पर अभियान के प्रचार-प्रसार और बेहतर ढंग से प्रसारित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को सम्मानित किया गया है। इसी तरह व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोलन जिला के समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के चण्डी वृत की पर्यवेक्षक लज्या बिंद्रा को पुरस्कृत किया गया।

ग्राम स्तर पर समन्वय समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह राजवाहन की प्रधान देवकी देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजवाहन वीर देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजवाहन भारतीए ग्राम पंचायत लुनस की प्रधान कमला देवी और बाल विकास परियोजना नालागढ़ को सम्मानित किया गया है। ग्राम स्तर पर संयुक्त प्रयास द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोलन जिला के बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के छियाछी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता संतोषी देवीए देहू स्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनिता देवी व स्वास्थ्य केंद्र छियाछी की सुभद्रा को पुरस्कृत किया गया है।