Follow Us:

इस्लाम छोड़ लड़की ने अपनाया हिंदू धर्म, बोलीं-इस्लाम में नहीं होता महिलाओं का सम्मान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रहने वाली अर्शी खान नाम की युवती ने गुरुवार को इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है।  अर्शी ने धर्म परिवर्तन के बाद एसएसपी ऑफिस में जाकर एक प्रार्थना पत्र भी दिया जिसमें उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना रही है और उसके ऊपर किसी का दबाव नहीं है।

अर्शी ने बताया कि उसने हिंदू धर्म इसलिए अपनाया क्योंकि इस्लाम में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। अर्शी ने कहा कि वह भगवान कृष्ण से प्यार करती है और उनके ऊपर उसका विश्वास है। अर्शी ने कहा, 'हिंदू जहां दुर्गा, लक्ष्मी और सीता जैसी देवियों की पूजा करते हैं वहीं इस्लाम में कोई भी महिला नहीं हैं' मुस्लिम समुदाय सिर्फ मौलानाओं को ही आमंत्रित करता है। अर्शी ने कहा कि हिंदू धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नाम अर्शी से आरुषि कर लिया है।