Follow Us:

लोन के बदले बैंक मैनेजर ने की सेक्स कि मांग, महिला ने जमकर की धुनाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कर्नाटक के दावणगेरे में एक महिला ने लोन के बदले सेक्स की मांग करने वाले बैंक मैनेजर की सार्वजनिक रूप से जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

दरअसल महिला लोन लेने DHLF बैंक में गई जहां बैंक के मैनेजर देवइया ने महिला से 2 लाख रुपए ऋण की मंजूरी के बदले सेक्स की मांग की। इस पर महिला नाराज हो गई और उसने बैंक प्रबंधक की जमकर पिटाई कर दी।

महिला ने बैंक मैनेजर की सार्वजनिकर रूप से पिटाई की। लोगों ने बैंक प्रबंधक की इस पिटाई का वीडियो बना लिया। महिला काफी देर तक उसकी पिटाई करती रही। महिला ने पहले मैनेजर को अपने घर बुलाया और उसके बाद उसे बाहर खींचकर उसकी पिटाई की। बाद में महिला ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।