Follow Us:

कोर्ट के आदेशों के बाद बिलासपुर में अवैध कब्जे ढाये

सुनील |

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश भर में अवैध कब्जों पर पिला पंजा चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बिलासपुर शहर में अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन तल्ख हो गया है। प्रशासन ने दल बल सहित गुरुद्वारा चौक पर किये गए अवैध कब्जों को गिराया। एसडीएम प्रियंका वर्मा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अवैध कब्जों पर हथौड़ा चलाते हुए इन्हें तोड़ गिराया है।

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद बिलासपुर के EO केआर ठाकुर, नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस की एक टीम मौजूद रही नगर परिषद बिलासपुर के ईओ के आर ठाकुर ने बताया कि प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जाधारियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।