Follow Us:

मंडी: रात को नीला सूट पहनकर और बाल बिखेरकर महिला करती है लोगों का पीछा

समाचार फर्स्ट |

मंडी में एक अजीबोगरीव घटना का मामला सामने आया है। यहां एक अनजान महिला बाल बिखेरकर लोगों का पीछा करती है। यदि लोग खड़े हो जाते हैं तो वे उनकी परिक्रमा करने लग जाती है। महिला की इन हरकतों को देख लोग डर जाते हैं और वहां से भाग जाते हैं। मंडी के कई लोगों के साथ यह घटना घट चुकी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ भी यह घटना घट चुकी है। उसने बताया कि शाम करीब 6-7 बजे केसरी बंगला पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क की और बाजार की और जाने लगा। इस दौरान उसे महसूस हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है। जब उसने पीछे मुड़कर देका तो वह हैरान रह गया। उसके पिछे एक महिला खड़ी थी जिसने नीले रंग का सूट पहना था और बाल आगे की तरफ फैला रखे थे।

व्यक्ति डर के मारे पास की एक मिठाई की दुकान में चला गया। उसने बताया कि इस दौरान महिला ने उसका पिछा कर दो बार उसकी परिक्रमा भी की। व्यक्ति ने दुकानदार के साथ मिलकर उस महिला को वहां से खदेड़ दिया। एेसी ही घटना मंडी के कुछ और लोगों के साथ भी घट चुकि है। लोगों ने इस बारे में पुलिस भी जानकारी दी। पुलिस ने उस महिला को पकड़कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि उक्त महिला की हरकतें सामान्य नहीं हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने महिला को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया है।