Follow Us:

हिमाचल में पहली दफा कांग्रेस सेवादल का अलग स्वायत्त संगठन बना, पूरी कार्यकारिणी का किया गया ऐलान

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अब अपने संगठन को पूरी तरह से स्वायत करने का ऐलान कर दिया है। इस बाबत पहली बार सेवादल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी है। इससे पहले सेवादल का संचालन कांग्रेस कमेटी के हाथ में था लेकिन अब अलग संगठन बनने के बाद पद्दाधिकारियों में नया जोश देखने को मिल रहा है।

शिमला में एक प्रेस वार्ता के दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लाल जी देसाई ने हिमाचल प्रदेश सेवा दल की पहली और पूरी कार्यकारिणी का ऐलान किया । इस ऐलान के पहले सेवादल कांग्रेस कमेटी के अधीन काम करता आ रहा था। लेकिन अब इसे स्वायत संगठन बना दिया है। कुछ माह से कांग्रेस के अंदर आरएसएस की तर्ज पर संगठन बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी। सेवा दल को स्वायत बनाने का फैसला उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में अनुराग शर्मा अध्यक्ष , सुशील ठाकुर और संत राम धीमान उप्पाध्यक्ष, कर्नल हरी सरन, मनोहर लाल कुंडल, कंवर प्रताप सिंह, विजय डोगरा, गोपाल शर्मा और बलदेव ठाकुर को कांग्रेस सेवादल को महासचिव पद से नवाज़ा गया है। जबकी वीरेंद्र जसवाल को सेवादल के कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है । इनके अलावा 17 राज्य सचिव और 17 ही सह सचिव बनाया गया है। साथ ही सेवादल में राज्य और सिला स्तर पर सोशल मीडिया का अलग से सेल स्थापित किया गया है ।