Follow Us:

सुरक्षा घेरा तोड़ धोनी पहुंचे दिव्यांग से मिलने… ऑटोग्राफ देकर सेल्फी भी ली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तिरूवनंतपुरम में खेले गए भारत- वेस्टइंडीज के बीच 5वें वन-डे में टीम इंडिया 9 विकेट से जीती थी। जानकारी के अनुसार जब मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी बाहर निकलकर बस में जा रहे थे। तभी धोनी की नजर दिव्यांग बच्चे पर गई। वे सुरक्षा घेरे को तोड़कर उसके पास पहुंच गए। बच्चे ने खुशी में धोनी का हाथ चूम लिया और उन्हें धन्यवाद कहा।

बता दें कि इस मैच से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी सुरक्षाकर्मियों को हटाकर एक दिव्यांग बच्चे से मिलने पहुंच गए। उन्होंने बच्चे के साथ सेल्फी ली और उसे ऑटोग्राफ दिया। धोनी के बाद कप्तान विराट कोहली भी बच्चे से मिले और उन्होंने भी ऑटोग्राफ दिया।