Follow Us:

बर्फबारी सेब की फसल पर पड़ी भारी, सड़कें बंद होने से बागवान परेशान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

एक और जहां देशभर में मौसम ने ठंड की चादर ओढ़ ली है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी देखने को मिली है। इस बर्फबारी से तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। इससे आने वाले दिनों में ठंड भी बढ़ सकती है। वहीं, लगातारा हो रही बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगे सेब के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसका सीधा प्रभाव सेब की फसल पर पड़ा है।

किन्नौर के अलावा कुल्लू, लाहौल और स्पीति जिलों की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हो रही है। साथ ही कई जगह पेड़ों पर बर्फ की चादर लिपटी हुई देखने को मिली। भारी बर्फबारी से हिमाचल के किन्नौर जिले में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है।

मौसम की मार से परेशान बागवानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है। साथ ही सड़क मार्ग को जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है ताकि मंडियों तक फसल को पहुंचाया जा सके।