Follow Us:

HRTC ने दिया दिवाली पर जनता को बड़ा तोहफा, चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फेस्टिवल सीजन को देखते हुए दिवाली पर्व पर एचआरटीसी ने अतिरिक्त बस सेवा शुरू की है। इस दीपावली पर 350 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। वहीं, दिवाली वाले दिन पर सिर्फ चार से पांच बजे तक ही शहर में बसें चलाई जाएंगी।

बता दें हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चलाई जा 350 बसों में से 250 बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा रूट पर दौड़ेंगी। इसके अलावा 100 बसें प्रदेश के भीतर विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी।

विभाग ने निर्णय लिया है कि दिवाली वाले दिन केवल 4-5 बजे तक ही शहर में बसें चलेंगी। वहीं, लॉन्ग रूट वाली बसें सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी। इसके अलावा जहां 40 से अधिक सवारियां होंगी वहां ऑन डिमांड बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।