Follow Us:

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर हिमाचल में एक दिन का राजकीय शोक

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके आकस्मिक निधन को देश के लिए बड़ी क्षति करार दिया। परिवार को दुख सहन करने की प्रार्थना की और रिज में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया।

देर रात हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अनंत कुमार के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है।अनंत कुमार बचपन से ही संगठन के कार्य से जुड़े हुए थे उसके बाद राजनीति में कदम रखने पर देश के विकास कार्यों को करने में उनका अहम योगदान रहा है। 59 साल की  उम्र में उनका निधन होना सरकार और संगठन के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार (59) का आज तड़के बेंगलुरु के शंकरा अस्पताल में निधन हो गया था। अनंत कुमार पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे।