Follow Us:

जुब्बल कोटखाई की BDC चेयरपर्सन आज जाएंगी ताइवान, स्टडी कैम्प फ़ॉर फ्यूचर लीडर का बनेंगी हिस्सा

पी. चंद, शिमला |

देश की सबसे कम उम्र की बीडीसी चेयरपर्सन जुब्बल कोटखाई की प्रज्जवल बस्टा ताइवान में स्टडी कैंप का हिस्सा बनने जा रहीं हैं। वह इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार को दिल्ली से चीन के लिए रवाना होंगी। प्रज्जवल बस्टा 10 दिन के कार्यक्रम में एशिया पैसिफिक रीजन से 88 यूथ लीडर में भाग ले ने जा रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन रिपब्लिक ऑफ चीन ताइवान का विदेश मंत्रालय करवा रहा है। कार्यक्रम का नाम स्टडी फॉर फ्यूचर लीडर 2018 रखा गया है।

प्रज्वल बस्टा ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्टस अफेयर कि तरफ से रशिया वर्ल्ड फेस्टीवल यूथ स्टूडैंट 2017 में हिस्सा ले चुकी हैं। इनकी ये दूसरी विदेश यात्रा है। उन्होंने बताया कि एशिया पेशिफिक रीजन से 88 यूथ लीडर का चुनाव किया गया है। भारत से 4 लोगों का चयन किया  गया है। कार्यक्रम में उन लोगों को ताइवान की सस्कृति ,इतिहास, राजनीति और आर्थिक विकास के बारे में बताया जाएगा।