Follow Us:

मौसम अलर्ट: प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम

पी. चंद, शिमला |

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कल हुए हिमपात के बाद आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिस कारण आज प्रदेश के तापमान एक से दो डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानिक के अनुसार आने वाले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में तापमान सामान्य बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा।

पिछले कल किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है और आज भी अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में तापमान सामान्य बना रहेगा। प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। एक हफ्ते बाद एक दिन के लिए फिर से मौसम खराब होने की आशंका है लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है।