Follow Us:

सोलन: 4 साल का रुद्रा बना Google Boy, चुटकियों में देता है मुश्किल सवालों के जवाब

समाचार फर्स्ट |

सोलन में एक साधारण परिवार में जन्मा 4 साल का बच्चा रुद्रा इलाके में गूगल बॉय के नाम से फेमस हो रहा है। रुद्रा का दिमाग इतना तेज है कि वो मुश्किल सवालों के जवाब भी पल भर में दे देता है। महज चार साल का रुद्रा ऐसे मुश्किल सवालों के जवाब भी चुटकियों में दे देता है जिनके लिए एक ग्रेजुएट को भी सोचना पड़े।

रुद्रा की मां और दादा ने बताया कि रुद्रा जब ढाई साल का था तब जो भी बात उसे बताते तो वह उसे कंठस्त कर लेता था और कुछ दिनों बाद पूछे जाने पर भी वह तुरंत उसका जवाब दे देता था। धीरे धीरे उसे सामान्य ज्ञान और देश के बारे में जानकारी दी गई बस फिर क्या था उसके बाद रुद्रा चलता फिरता कंप्यूटर बन गया।

रुद्रा न केवल भारत के बारे में बल्कि विश्व के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां रखता है। इस के इलावा ऐसी स्पेलिंग्स जो बीस-बीस एल्फाबेट्स की हैं उन्हें भी पल भर में सुना देता है। हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय जाप और कई वेद मंत्र भी बच्चे को अच्छे से आते हैं। उसके अध्यापकों ने उसके तेज दिमाग और जानकारी को देखते हुए उसे पहले प्री नर्सरी से केजी में कर दिया और अब साल पूरा होने से पहले ही उसे फर्स्ट में करने की तैयारी में है। रुद्रा की मां ने बताया की उसे पुलिस की युनिफोर्म से बेहद लगाव है इसलिए वह आईपीएस बनना चाहता है।