Follow Us:

सिलाई क्राफ्ट अध्यापिका संघ पंचायती राज विभाग मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन!

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

प्रदेश भर के स्कूलों में काम करने वाली सिलाई क्राफ्ट अध्यापिका संघ पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश की अध्यापिकाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भेजेंगी। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी की जल्द से जल्द नीति बनाई जाए और मांग की जाएगी की मुख्यमंत्री अपने वादे को पूरा करें।

सलाई अध्यापिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुमन वर्मा ने बताया कि अध्यापिकाएं प्रदेश के अपने- अपने जिलाधीशों के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगी।