Follow Us:

कुल्लू: मनाली माल रोड पर कुल्लवी नाटी में झूमी 400 महिलाएं, फाइनल 5 जनवरी को

गौरव, कुल्लू |

राष्ट्र स्तरीय कार्निवाल के दूसरे दिन माल रोड़ मनाली में परंपरागत कुल्लवी नाटी में करीब 400 महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई और नाटी में झूमकर माहौल को संस्कृतिक रंग में रंग दिया। यह नाटी देश विदेश से आए हुए सैलानियों के साथ- साथ स्थानीय लोगों के लिए खूब आकर्षण का केंद्र बनी। नाटी में नगर खंड के राइट बैंक साइट के 39 महिला मंडलों की लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया। कार्निवाल के दूसरे दिन पहला राउंड आयोजित किया गया। जबकि 5 जनवरी को दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर खंड लैफट बैंक के महिला मंडल भाग लेंगे।

हालांकि कुल्लवी परिधान में एक ही रंग में सजी इन महिलाओं ने एक ताल में नृत्य कर दर्शकों सहित पर्यटकों का मन मोह लिया। लगभग एक घंटे तक महिलाओं के कदम माल रोड मनाली में थिरकते रहे। गुरबवार को पहले राउंड में लगभग एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने माल रोड में खूब समा बांधा। प्रतियोगिता के दौरान कुल्लवी नाटी को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया। नाटी में 39 महिला मंडलों ने भाग लिया।