Follow Us:

बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में आई भारी गिरावट, ठंड से ठिठुरने लगे लोग

मृत्युंजय पूरी |

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहेगा और राज्य भर में बारिश के साथ-साथ व्यापक बर्फबारी होने की संभावना है।

कांगड़ा जिला समेत निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से पारा लुढ़क गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों को घरों में अंगीठी और हीटर इत्यादि जलाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा लोग विभिन्न स्थानों पर आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तापमान में भारी गिरावट के बाद उन्होंने ठंड से बचने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जबकि 6 जनवरी से पश्चिमी हवाएं अधिक प्रभावशाली होगी और राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से अति भारी बर्फबारी होने की संभावना है।