Follow Us:

हिमाचल और उत्तर प्रदेश के बीच दौड़ेंगी 50 बसें, 7 को होेने जा रहा है अनुबंध

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसके लिए हिमाचल परिवहन निगम और उत्तर प्रदेश पथ परिवहन निगम के बीच 7 जनवरी को अनुबंध होने जा रहा है। इस अनुबंध में हिमाचल और उत्तर प्रदेश के बीच 50 बसें दौड़ेंगी।

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम 25 बसें उत्तर प्रदेश भेजेगा और इतनी ही बसें उत्तर प्रदेश से हिमाचल आएंगी। इसके लिए लोगों को कुंभ के मेले में जाने के लिए निगम के पास बसों के लिए आवेदन करना होगा। लोगों की डिमांड पर ही यह बसें भेजी जाएंगी।

परिवहन निगम के चीफ जनरल मैनेजर एचके गुप्ता ने बताया कि स्पेशल बस बुक कराने के लिए लोग निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।