Follow Us:

नशे के खिलाफ दौड़े सचिवालय कर्मचारी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दिया संदेश

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश को नशे से बचाने और 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने मकसद से सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें सचिवालय के करीब 200 कर्मचारियों ने सचिवालय से शिमला क्लब तक दौड़ लगाई। मैराथन का मकसद प्रदेश में बढ़ रहे युवाओं के नशे के दुष्प्रभाव के लिए जागरूक करने और साथ ही में बेटी बचाओ और बेटी को पढ़ाओ का संदेश देना था।

कड़ाके की ठंड के बीच सचिवालय के कर्मचारियों में दौड़ को लेकर काफी उत्साह दिखा । अतिरिक्त मुख्य सचिव जीएडी आरएन बता ने कहा कि सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा समय-समय पर खेल गतिविधियों आयोजित की जाएगी जिसमें सचिवालय के कर्मचारियों सहित सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी आज की दौड़ का मकसद प्रदेश को नशे से मुक्त करवाना था।

आरएन बत्ता ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियो ने अपनी सामजिक जिम्मेवारी को समझते हुए नशे के खिलाफ इस दौड़ का आयोजन किया है और भविष्य में भी सचिवालय सेवाए खेल नियंत्रण बोर्ड कई खेल गतिविधियाँ आयोजित करवाएगा।