Follow Us:

CM ने शिमला में मनाया अपना 54वां जन्मदिन, गरीब बच्चों को बांटे कंबल

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। सीएम जयराम ने शिमला में अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गरीब बच्चों को कंबल और जैकेट बांटे।

सीएम ने इस मौके पर कहा कि आज मेरा जन्मदिन भी है और मौसम भी खराब है तो सोचा क्यों न गरीब और जरूरतमंद बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें भी भेंट की जाए ताकि उनको खुशी मिले।

सीएम के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सीएम ने सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सचिवालय के कर्मचारियों और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।