Follow Us:

कुल्लू:10 सुंदरियों को पछाड़ते हुए पलक ने किया विंटर क्वीन के ताज पर कब्जा

गौरव, कुल्लू |

 मनाली विंटर कार्निवल में हुई वींटर क्वीन की प्रतियोगता में चंबा की पलक ने ताज पर कब्जा कर लिया है। क्वीन के ताज को अंतिम संध्या में 11 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ जिसके चलते चंबा की पलक ने 10 सुंदरियों को पछाड़ते हुए वींटर क्वीन के ताज पर कब्जा जमाया है।

इसके अलावा कुल्लू की प्रशिका फर्स्ट रनरअप रही जबकि, आर्य सिंह मंडी को सैकिंड रनरअप का खिताब मिला। गौर रहे कि विंटर क्वीन के ताज को अंतिम मुकाबला पलक शर्मा चंबा, प्राजोल शर्मा लाहुल, मानवी गुप्ता मंडी, प्रियंका शर्मा मंडी, शवंनम मंडी, मालविका नेगी मनाली, आर्य मंडी, भारती अत्री शिमला, इंदिरा मनाली, वैष्णवी पराशर कुल्लू और प्रशिका शर्मा कुल्लू के बीच कांटे की टक्कर हुई।

विंटर क्वीन की प्रतियोगिता शुरू होते ही मनु रंगशाला सीटियों से गूंज उठी। पहले राउंड में सुंदरियों ने अपनी इच्छा से जजो द्वारा दिये टास्क अनुसार अपनी प्रतिभा दिखाई। दूसरे राउंड में सुंदरियों का सीधा सामना जजों से हुआ। जजों ने सुंदरियों को सवलों में खूब घेरा। अधिकतर सुंदरियां इस दौरान सहमी सी नजर आई।