Follow Us:

मुंबई में भारत दर्शन की छात्राओं से मिले सुनील शेट्टी, चेतन भगत

नवनीत बत्ता |

सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत मुंबई पहुंची छात्राओं को आज का दिन एक साथ कई सरप्राइज़ लेकर आया। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी को अपने बीच पाकर छात्राओं की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सुनील शेट्टी ने भारत की मेधावी छात्राओं से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर बातचीत कर उनके सवालों के जवाब दिए।

सुनील शेट्टी से मुलाक़ात के बाद विश्व प्रसिद्ध राइटर चेतन भगत से इन छात्राओं ने मुलाक़ात की। चेतन भगत ने इन छात्राओं से विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ करियर और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

छात्राएं इन दोनों नामी हस्तियों से मिलकर काफ़ी ख़ुश हुईं और इस मुलाक़ात को अपने करियर और उज्जवल भविष्य के लिहाज से काफ़ी सकारात्मक बताया। इसके इसके अलावा भारत दर्शन की मेधावी छात्रायें सेंट्रल रेलवे और चर्चगेट हेरिटेज गैलरी देखने भी गईं जहां से इन्होंने कई ज्ञानवर्धक जानकरियां प्राप्त कीं।