Follow Us:

सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए पहुंचे IGMC

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने पर सुक्खू ने IGMC में इलाज करवाया, जहां उन्हें एंडोस्कोपी करवाने के लिए कहा गया। इसी के चलते वे आज चौड़ा मैदान में हो रही रैली में नहीं पहुंच पाए।

बताया जा रहा है कि वे सीधे कांग्रेस कार्यालय में जाएंगे औऱ वहां प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाक़ात करेंगे। इससे पहले वे बुधवार को शिमला रैली में शामिल होने जरूर पहुंचे थे, लेकिन वहां अचानक तबीयद ख़राब होने से वे रैली में नहीं पहुंच पाए।