Follow Us:

शिमला: झाकड़ी में पिंजरे में कैद किया तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

पी. चंद, शिमला |

शिमला जिला के रामपुर वन मंडल के तहत झाकड़ी में वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दिया है। इस तेंदुए को पिंजरे में कैद करते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अन्धेरा होते ही यह तेंदुआ झाकड़ी की बस्ती में आ जाता था। जानकारी यह भी है कि तेंदुआ के घरों की छतों तक भी पहुंच जाता था।

जिससे लोगों में डर का माहौल बना था। ऐसे में लोगों को रात के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग से करके विभाग ने गांव में पिंजरा स्थापित किया और पिंजरे में रात को दो छोटे कुत्ते रखे। तेंदुआ रोज की तरह रात 10 बजते ही गांव में पहुंचा। उसके बाद घंटो तक वह पिंजरे के आस पास रेकी करता रहा। आखिर पोन तीन बजे वह कुत्ते को उठाने के चक्कर में आ गया।